छत्तीसगढ़: 6 वर्षों में ₹59 हजार करोड़ से ज्यादा का GST कलेक्शन, फर्जी फर्म पर सख्त कार्रवाई

बीते 6 वर्षों में छत्तीसगढ़ से केंद्र सरकार को ₹59 हजार करोड़ से ज्यादा का GST मिला है. केंद्रीय GST ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से लेकर वित्तीय वर्ष 2022-23 तक प्रदेश से ₹59750.87 करोड़ का GST कलेक्शन प्राप्त किया है. इस प्रकार साल दर साल प्रदेश में GST कलेक्शन में बढ़ोतरी होती है. विभाग ने GST के नियमों के बारे में जानकारी देने समय समय पर कार्यशालाएं की जाती है और व्यापारियों को इसकी जानकारी भी दी जाती है.

वहीं दूसरी ओर इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के दो महीनों में ही यानी अप्रैल और मई में ही प्रदेश में CGST ने ₹2611 करोड़ का GST प्राप्त किया. यह कलेक्शन वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल और मई माह में प्राप्त GST की तुलना में ₹143 करोड़ यानि 6 प्रतिशत ज्यादा है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल-मई माह में ₹2468 करोड़ का GST कलेक्शन मिला था.

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में CGST ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल से मार्च तक कुल ₹13966 करोड़ का GST कलेक्शन प्राप्त किया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल से मार्च तक ₹13022 करोड़ की GST कलेक्शन मिला था. इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में विभाग ने ₹944 करोड़ ज्यादा GST कलेक्शन प्राप्त किया है. GST कलेक्शन के साथ ही विभाग द्वारा जीएसटी चोरों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

6 वर्षों में इस प्रकार रहा GST कलेक्शन

वित्तीय वर्ष GST कलेक्शन (करोड़ रुपये में)

2017-18 : 4763.87

2018-19 : 8950

2019-20 : 9422

2020-21 : 9627

2021-22 : 13022

2022-23 : 13966

फर्जी तरीके के फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने व GST चोरी करने वालों पर इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में CGST के साथ ही SGST भी शामिल है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि GST चोरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस प्रकार फर्जी फर्मों का GST रजिस्ट्रेशन ही रद कर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि यह अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *